Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

12 फीट का है शिवलिंग, 2 फीट से अधिक क्यों नहीं दिखता, नर्मदा पुराण में मिलता है उल्लेख - BARWANI DEVPATH SHIVLING


बड़वानी में स्थित देवपथ शिवलिंग की विशेष मान्यता है. बताया जाता है कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान देवताओं ने श्री यंत्र पर स्थापित किया था.


बड़वानी: जिले के ग्राम बोधवाड़ा में मां नर्मदा के तट पर स्थित मंदिर में प्राचीन देवपथ शिवलिंग स्थापित है. ये मंदिर भक्तों की विशेष आस्था का केंद्र हैं. यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. बताया जाता है कि इस मंदिर में स्वयं देवताओं ने मां नर्मदा परिक्रमा के दौरान शिवलिंग स्थापित किया था. महाशिवरात्रि के अवसर पर देवपथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्त अपार उत्साह के साथ दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

नर्मदा पुराण में मिलता है देवपथ   मंदिर का उल्लेख

देवपथ महादेव मंदिर का वास्तु अद्वितीय और अनूठा है. इस मंदिर का निर्माण श्री यंत्र धरातल पर है. वहीं, शिवलिंगी के ऊपर रुद्र यंत्र बना हुआ है. ऐसा माना जाता है कि यहां श्री यंत्र अनुष्ठान करने और गन्ने के रस से अभिषेक करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इसके साथ ही बताया गया कि महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से एक गड्ढे में आटे को सूत में लपेटकर कपड़े से ढक कर कंडे की आग में रोटी बनाया जाता है, जिसे सुबह लोगों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

शिव भक्त संदीप मारू कहते हैं कि "जब देवताओं ने मां नर्मदा की परिक्रमा शुरू किया तो यहां शिवलिंग स्थापित किया था. जिसके बाद यही पर आकर यात्रा पूरी भी की थी. इस मंदिर का उल्लेख नर्मदा पुराण में मिलता है." पुरातत्व विभाग के अनुसार इस मंदिर को 12 वीं शताब्दी में बनाया गया था. बताया जाता है कि मंदिर में स्थित अष्टकोण शिवलिंग 12 फीट ऊंचा है. जिसका 10 फीट हिस्सा भूमिगत है, जबकि 2 फीट दिखायी देता है.

सरदार सरोवर परियोजना बांध बनने के कारण यह मंदिर वर्तमान में डूब क्षेत्र घोषित किया गया है. बैक वाटर के कारण मंदिर के चारों ओर पानी भर जाता है. जिससे मंदिर टापू बन जाता है. कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर को पुनर्वास में स्थापित करने के प्रयास किए हैं, लेकिन ग्रामीणों ने मंदिर का पुनर्वास नहीं करने दिया.ग्रामीणों का मानना है कि पुनर्वास के बाद मंदिर का महत्व समाप्त हो जाएगा. इस मंदिर को देवताओं ने स्थापित किया है, इसलिए इसका पुनर्वास नहीं किया जा सकता. बताया जाता है कि इस मंदिर में कई संतों ने सिद्धियां भी प्राप्त की है.




Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश