Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की मेस में महाशिवरात्रि पर परोसा गया नॉनवेज, दो गुटों में लड़ाई हो गई

 


यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आरोप लगाया है कि झड़प के लिए ABVP के लोग ज़िम्मेदार हैं. वहीं, ABVP का कहना है कि लेफ्ट के कुछ छात्र, उपवास तुड़वाने की कोशिश कर रहे थे. ABVP ने महाशिवरात्रि जैसे खास दिन पर नॉन वेज फूड परोसे जाने को “वैचारिक आतंकवाद” करार दिया है.

दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में स्टूडेंट्स के दो गुटों के बीच विवाद (Controversy Over Non Veg Food On Maha Shivratri) सामने आया है. आरोप है कि महाशिवरात्रि के मौके पर यूनिवर्सिटी की मेस में नॉन वेज खाना परोसा गया था. इसे लेकर ही छात्रों के दो गुटों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें स्टूडेंट्स के दो गुटों में तीखी नोकझोंक और हाथापाई होती दिख रही है. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हिंसा करने का आरोप लगाया है. 

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आरोप लगाया है कि झड़प के लिए ABVP के लोग ज़िम्मेदार है. वहीं, ABVP का कहना है कि लेफ्ट के कुछ छात्रों उपवास तुड़वाने की कोशिश कर रहे थे. ABVP ने महाशिवरात्रि जैसे खास दिन पर नॉन वेज फूड परोसे जाने को “वैचारिक आतंकवाद” करार दिया है. बताया गया कि ABVP से जुड़े स्टूडेंट्स ने महाशिवरात्रि से एक रोज़ पहले अनुरोध किया था कि महाशिवरात्रि पर मेस में सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसा जाए.


दूसरी तरफ इंडियन एक्सप्रेस ने एक स्टूडेंट के हवाले से बताया कि यूनिवर्सिटी में दो मेस हैं. उनमें से एक में 26 फरवरी को फिश करी परोसी जा रही थी. आरोप है कि कथित तौर पर बीजेपी के छात्र संगठन ABVP से जुड़े कुछ स्टूडेंट अंदर घुस आए और फिश करी छीनने की कोशिश की. जब मेस कमेटी से जुड़ी एक स्टूडेंट ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ ‘हाथापाई’ की.


Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश