Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

Matar Cheela Recipe: कभी खाया है मटर का चीला? अगर नहीं, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी…

 

■अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मटर का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.


Matar Cheela Recipe: सर्दियों में मटर का स्वाद सबसे अलग होता है, और मटर से बनने वाली डिशेज़ हर किसी को बहुत पसंद आती हैं. चूँकि अब ठंड का मौसम लगभग ख़त्म हो चुका है, फिर भी मार्केट में अभी भी अच्छे मटर मिल रहे हैं.

सामग्री

  • हरी मटर – 1 कप
  • बेसन – 1/2 कप
  • सूजी – 1/4 कप
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का पेस्ट – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टीस्पून
  • हरा धनिया – 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
  • पानी – 1/2 कप
  • तेल – 2 टीस्पून (चीला सेंकने के लिए)

विधि (Matar Cheela Recipe)

  • सबसे पहले हरी मटर को अच्छे से धोकर उबाल लें (अगर ताजे मटर हैं, तो उबालें, और यदि जमे हुए मटर हैं, तो उन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर रखें). उबालने के बाद मटर को अच्छी तरह मैश कर लें.
  • अब एक बर्तन में मैश की हुई मटर, बेसन, सूजी, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालें.
  • इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक चिकना बैटर तैयार कर लें.
  • अब तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें. फिर बैटर से छोटी-छोटी मात्रा लेकर तवे पर डालें और चम्मच से फैलाकर गोल आकार का चीला बना लें.
  • चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें.

तैयार मटर के चीले को गर्मागर्म टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश