Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

Stock Market Holiday: 31 मार्च को ईद पर खुले रहेंगे शेयर बाजार या नहीं? जानिए BSE-NSE का शेड्यूल.

 


Market Today: ईद-उल-फितर के मौके पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 2025 में सुबह के सत्र (9:00 बजे से 5:00 बजे तक) के लिए बंद रहेगा।


Stock Market Today, March 30: भारतीय शेयर बाजार सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर (Eid al-Fitr) के मौके पर बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बताया कि इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। इस वजह से निवेशकों को लंबे वीकेंड का फायदा मिलेगा।


ईद-उल-फितर 2025 पर सुबह बंद रहेगा MCX


ईद-उल-फितर के मौके पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 2025 में सुबह के सत्र (9:00 बजे से 5:00 बजे तक) के लिए बंद रहेगा। हालांकि, शाम को ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी और ये शाम 5:00 बजे से रात 11:00 या 11:30 बजे तक खुलेगा। यह मार्च महीने की दूसरी छुट्टी होगी। इससे पहले 14 मार्च को होली के चलते बाजार बंद रहा था।


2025 में शेयर बाजार की कुल 14 छुट्टियां


2025 में त्योहारों और खास मौकों के चलते भारतीय शेयर बाजार कुल 14 दिन बंद रहेंगे।


अप्रैल में तीन छुट्टियां रहेंगी:


10 अप्रैल: महावीर जयंती

14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

18 अप्रैल: गुड फ्राइडे

बाकी छुट्टियों की लिस्ट:


1 मई: महाराष्ट्र दिवस

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

27 अगस्त: गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा

21 अक्टूबर: दिवाली

22 अक्टूबर: दिवाली बलिप्रतिपदा

5 नवंबर: गुरुपर्ब

25 दिसंबर: क्रिसमस

शेयर बाजार सप्ताह में कितने दिन खुलता है? जानिए टाइमिंग और छुट्टियों का शेड्यूल


बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में शेयर ट्रेडिंग हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक होती है। रोजाना ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे शुरू होती है और दोपहर 3:30 बजे तक चलती है।


सप्ताह के आखिरी दो दिन यानी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। इसके अलावा, जिन दिनों सरकारी छुट्टियां घोषित होती हैं, उन दिनों भी ट्रेडिंग नहीं होती।


Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश