Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

पाकिस्तान में 90 साल के मौलाना ने की दूसरी शादी, मैहर में दिया एक तोला सोना

 

May 26, 2025


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 90 साल के मौलाना सैफुल्लाह ने अपने चार बेटों के मौजूदगी में दूसरी शादी की. उनकी ये शादी उनके बेटों ने ही कराई है. यह घटना समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और उनके जीवन में खुशियों को महत्व देने का एक अनूठा उदाहरण बन गई है. बेटों का कहना है कि उनकी मां की मौत के बाद पिता अकेला महसूस करने लगे थे, जिसको दूर करने के लिए उन्होंने दूसरा निकाह कराने की योजना बनाई.

बेटों का कहना है कि उनकी मां की मौत के बाद पिता अकेला महसूस करने लगे थे, जिसको दूर करने के लिए उन्होंने दूसरा निकाह कराने की योजना बनाई. शादी में शामिल लोगों ने कहा कि मौलाना सैफुल्लाह के बेटों का यह कदम माता-पिता की इच्छाओं का सम्मान करने और बुढ़ापे में भी उनकी खुशी को प्राथमिकता देने का एक सशक्त उदाहरण है. निवासियों ने परिवार के इस फैसले को प्रगतिशील और दयालु कदम बताते हुए कहा कि यह समुदायों को याद दिलाता है कि प्यार और साथ हमेशा के लिए आशीर्वाद हैं.


हक मैहर में दुल्हन को दिया एक तोला सोना

यहीं नहीं मौलाना सैफुल्लाह ने अपनी दुल्हन को मैहर के तौर पर एक तोला सोना दिया है. जिसके बाद लोग उनकी मिसालें देने लगे हैं. उनके बेटे और उनके द्वारा की गई इस उम्र में शादी समाज के कई टैबू को तोड़ रही है. सैफुल्लाह ने इस उम्र में शादी कर ये साबित कर दिया कि नई जिंदगी शुरू करने के लिए उम्र की पाबंदिया जरूरी नहीं है.

केन्या में 95 साल के शख्स ने की थी शादी

एक ऐसा ही मामला केन्या से सामने आया था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 की शुरुआत में केन्या के 95 साल के व्यक्ति ने अपनी 90 साला प्रेमिका से पहली मुलाकात के छह दशक बाद शादी की.


म्बोगो ने शादी के दौरान कहा, “हम 1960 में मिले और प्यार हो गया, क्या आपने सुना? हमने इस पर चर्चा की और फैसला किया कि व्हाइट शादी कर लेनी चाहिए. हालांकि हम अपने किकुयू रीति-रिवाजों के तहत कानूनी रूप से विवाहित हैं, लेकिन ईसाई होने के नाते, हम चर्च में भी विवाह करना चाहते थे.”.

Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश