Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

केरल, कर्नाटक व महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों में वक्त से पहले पहुंचा मानसून, पुणे में बादल फटा, मुंबई में हाहाकार

 

May 26,2025

इस बार मानसून ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है और पांच राज्यों को कवर कर लिया है. इस वजह से मौसम के मिजाम में तो नरमी आ गई है लेकिन राज्यों की आधी अधूरी तैयारियों की पोल भी खुल गई है. मुंबई में तो अभी से त्राहि त्राहि होने लगी है और लोकल ट्रेनें लेट होने लगी है. मानसून 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने बाद 25 मई को गोवा और महाराष्ट्र पहुंच गया. इस तरह अभी तक मानसून ने पांच राज्यों में वक्त से पहले दस्तक दे दी है.


महाराष्ट्र में भी वक्त से पहले मानसून

महाराष्ट्र में 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा है, अभी तक 5 जून के आसपास मानसून की एंट्री होती थी. 1990 में 20 मई को मानसून पहुंचा था और उसके बाद अब. मानसूनी बारिश पश्चिमी महाराष्ट्र में शुरू हो गई है. रविवार को पुणे में झमाझम बारिश हुई और पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटने की खबर आई. इसके चलते कई नदी-नाले अचानक उफान मारने लगे. यहां कई गाड़ियां, ट्रैक्टर बह गये. पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ की स्थिति नजर आने लगी. बचाव के लिए NDRF की टीमें तैनात करनी पड़ी है. अजित पवार को बारिश की वजह से बारामती का दौरा रद्द करना पड़ा है. अलर्ट जारी कर दिया गया है

मुंबई में बारिश से लोकल ट्रेनें प्रभावित

आर्थिक राजधानी मुंबई में आधी रात से हो रही बारिश का असर सोमवार सुबह रेल यातायात पर दिखा. मध्य रेलवे, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, नतीजतन दफ्तर आने जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मध्य रेलवे की मेन लाइन पर कल्याण की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर आने वाली तेज लोकल ट्रेनों में औसतन 10 मिनट की देरी हो रही है.


केरल-कर्नाटक में मूसलाधार बारिश

केरल में मानसूनी बारिश कहर ढा रही है, त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया. कोझिकोड में स्कूटर चला रहे व्यक्ति पर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. कोडंचेरी में भाई-बहनों करेंट की चपेट में आकर काल के गाल में समा गये. राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं. कर्नाटक में इस बार मई महीने में बारिश ने बीते 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राज्य के 60 फीसद हिस्से को पहले ही कवर कर लिया है और सोमवार तक पूरे कर्नाटक में इसके फैलने की संभावना है. मलनाड और तटीय जिलों में मूसलधार बारिश हो रही है.


उत्तर भारत में भी नौतपा का असर नहीं, आंधी-तूफान

राजस्थान में नौतपा की शुरुआत आंधी और बारिश से हुई. अभी तक यह सूबा लू के चपेट में था. जैसलमेर-बाड़मेर में रेत का तूफान आया जबकि उदयपुर-राजसमंद समेत कई जगहों पर बारिश हुई और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. बात करें यूपी की तो वहां 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 15 सालों में पहली बार ऐसा होगी कि नौतपा में एक दिन भी लू नहीं चलेगी. नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई. बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना के साथ अलर्ट जारी किया गया है. दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है जबकि नवादा सहित 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट है. यहां आंधी तूफान आ सकता है.


पंजाब-हरियाणा भी नौतपा में कूल

हरियाणा में चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है. बारिश के बाद से तापमान में गिरावट है जिसके चलते अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. इसी तरह पंजाब में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट और पारा 5.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है. झारखंड में भी प्री मानसून की स्थिति है. हर दिन प्रदेश में बारिश हो रही है. हिमाचल में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा. मंगलवार और बुधवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले को दी गई है. यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है.


दिल्ली-NCR भी नौतपा के असर से दूर

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में आज भी आंधी बारिश की संभावना है. दिल्ली में शनिवार देर रात और रविवार को खूब बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को नौतपा का अहसास नहीं हुआ. आज भी दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और बिजली गिरने की आशंका के साथ अलर्ट भी जारी किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

“क्या आप भी एक ताकतवर मर्द की तरह अपना स्टैमिना और आंतरिक क्षमता बढ़ा कर दमदार प्रदर्शन करना चाहते है? अगर हाँ तोह आगे पढ़े।