Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

रात को शादी, अगली सुबह यहां दूल्हा खुद धो देता है दुल्हन की मांग का सिंदूर… हैरान कर देगी वजह

 

Uploading: 900997 of 900997 bytes uploaded.



May 26, 2025

झारखंड के अलग अलग क्षेत्रों में करीब 32 जनजातियां अपने समूह के साथ निवास करती हैं. इन सभी जातियों के रीति-रिवाज और लोक व्यवहार बिलकुल अलग अलग होते है. आज चर्चा इन्हीं में से एक उरांव जनजाति की एक खास परंपरा की है.

वैसे तो सभी जाति और धर्म को मानने वालों के रीति-रिवाज और परंपराएं अलग अलग होती हैं, लेकिन कुछ ऐसे समुदाय भी हैं, जिनके रीति रिवाज बेहद हैरान करने वाले होते हैं. इन्हीं में से झारखंड के उरांव जनजाति की परंपरा भी है. इस जनजाति की शादियां रात के समय बड़े धूमधाम से होती हैं, लेकिन अगली ही सुबह दूल्हा खुद अपने ही हाथ से अपनी दुल्हन की मांग का सिंदूर धो देता है. यही नहीं, दुल्हन ससुराल जाती है तो उसका अपने जेठ के साथ छीना झपटी भी होती है. हालांकि यह सबकुछ परंपरा के मुताबिक होता है और लोग इसे बेहद शुभ मानते हैं.

बता दें कि झारखंड के अलग अलग क्षेत्रों में करीब 32 जनजातियां अपने समूह के साथ निवास करती हैं. इन सभी जातियों के रीति-रिवाज और लोक व्यवहार बिलकुल अलग अलग होते है. आज चर्चा इन्हीं में से एक उरांव जनजाति की एक खास परंपरा की है. एक ऐसी परंपराज जिस जानकर और सुनकर आप हैरान हो सकते हैं. अन्य समुदायों की तरह इस जनजाति के युवाओं की भी शादी बड़े धूमधाम से होती है. शादी के बाद इस जनजाति की परंपरा है कि दूल्हा दुल्हन कुएं पर जाते हैं और दूल्हा खुद अपने हाथों से दुल्हन की मांग का सिंदूर धो देता है.


खेती किसानी से गृहस्थी का संदेश

इस जनजाति के लोग जुआठ (खेत जोतने के लिए बैलों के कंधे पर लगता है) लेकर रस्मों को पूरा करते हैं. इसका संदेश होता है कि दोनों जीवन भर कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और अपनी गृहस्थी को चलाने में बराबर की भूमिका अदा करेंगे. इसी प्रकार दूल्हा और दुल्हन मसाला पीसने वाले सिलवट पर खड़े होकर वचन लेते हैं. इसका संदेश यह होता है कि दोनों का रिश्ता इस सिलवट की तरह ही अटूट और मजबूत बना रहेगा. इसी प्रकार रात में ही बाकी रस्मों को पूरा किया जाता है.

तीन घड़ों में पानी भरने की परंपरा

परंपरा के मुताबिक शादी की अगली सुबह दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पास के कुएं पर जाता है. जहां वह खुद अपने ही हाथों से दुल्हन की सिंदूर भरी मांग को धो देता है. इसके बाद कुएं से तीन घड़े पानी निकालता है. इसमें एक घड़ा खुद दुल्हन अपने सिर पर लेकर चलती है, वहीं बाकी के दो घड़े दूल्हा एक बांस के दोनों छोर से लटकाकर अपने घर तक ले जाता है. जहां पहले घड़े की पूजा होती है और फिर दुल्हन का जेठ उसके सिर से घड़ा उतारकर छीनने की कोशिश करता है. इस दौरान दोनों एक दूसरे को भिंगोने की कोशिश करते है.

Comments

Popular posts from this blog

“क्या आप भी एक ताकतवर मर्द की तरह अपना स्टैमिना और आंतरिक क्षमता बढ़ा कर दमदार प्रदर्शन करना चाहते है? अगर हाँ तोह आगे पढ़े।