Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

कुर्सी बचाने के लिए भारत के खिलाफ जहर उगलने यूनुस, कहा- बांग्लादेश संकट के पीछे भारतीय सरकार

 

नई दिल्ली। बांग्लादेश में लगातार आरोपों से घिरते जा रहे मोहम्मद यूनुस ने अब खुद को बचाने के लिए भारत पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने मौजूदा हालातों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है।


बांग्लादेश की सियासी पार्टी ‘नायकर ओइका’ के प्रमुख महमूदुर रहमान मना ने रविवार को यूनुस से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। मना के मुताबिक, यूनुस का कहना है कि देश की वर्तमान समस्याएं भारत द्वारा दोबारा अपना प्रभाव जमाने की एक साजिश का हिस्सा हैं।

देश को एकजुट होने की जरूरत

यूनुस ने कहा है कि इस हालात से निपटने के लिए पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है। बता दें कि बांग्लादेश में बीते कुछ समय से मोहम्मद यूनुस को लेकर विरोध की आवाज़ें तेज़ हो गई हैं। देश की बड़ी विपक्षी पार्टी बीएनपी ने चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन को और धार दी है।


सेना प्रमुख ने दिया था अल्टीमेटम

इससे पहले पिछले हफ्ते बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने एक बंद बैठक (जिसमें कमांडिंग अफसर भी शामिल थे) में दिसंबर तक आम चुनाव कराने और निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की बात कही थी।


इसके तुरंत बाद यूनुस ने इस्तीफा देने की पेशकश का नाटक किया, जिसे सरकारी दबाव से बचने की चाल समझा गया। अब यूनुस पर देश में उनके विरुद्ध बढ़ते रोष को भारत के खिलाफ मोड़ने का आरोप लग रहा है।


भारत पर बोला बेहद तीखा हमला

बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने रविवार को मत्राम और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद जब मीडिया से बात की गई तो ओइका के अध्यक्ष मना ने बताया कि यूनुस ने बातचीत की शुरुआत यह कहते हुए की कि इस वक्त देश काफी गंभीर संकट में है।


उनके मुताबिक इस संकट का कारण भारत द्वारा बांग्लादेश पर प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश है। यूनुस ने कहा कि भारत इस बदलाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और वह किसी भी तरह अपना प्रभाव फिर से थोपना चाहता है।

Comments

Popular posts from this blog

“क्या आप भी एक ताकतवर मर्द की तरह अपना स्टैमिना और आंतरिक क्षमता बढ़ा कर दमदार प्रदर्शन करना चाहते है? अगर हाँ तोह आगे पढ़े।