Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

सिर सड़क पर पटका, गर्दन पर रखा घुटना: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय के साथ पुलिस की बेरहमी

 


Jun 03, 2025 - 04:27 PM
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में पुलिस द्वारा भारतीय मूल के 42 साल के गौरव कुंडी के साथ कथित तौर पर हुई ज्यादती की घटना सामने आई है। गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार करते समय जमीन पर गिराकर पीटा और एक पुलिस अधिकारी ने अपना घुटना उनकी गर्दन पर इस तरह रखा कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल गौरव का इलाज रॉयल एडिलेड अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

क्या हुआ था घटना के समय?
पुलिस के अनुसार, गौरव कुंडी को उनकी पत्नी के साथ बहस और नशे में होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गौरव की पत्नी अमृतपाल कौर ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बेवजह उनके पति से मारपीट की और ज़ोर-ज़बरदस्ती की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गौरव का सिर सड़क और पुलिस वाहन के बीच में पटक दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

गौरव की पत्नी ने बताया कि उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी ने गौरव की गर्दन पर घुटना रखा है। अमृतपाल ने कहा कि यह पुलिस की कार्रवाई देखकर उन्हें अमेरिका में 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की याद आ गई। उन्होंने कहा, “इस तरह की पुलिस कार्रवाई मौत तक ले जा सकती है।”

डॉक्टरों का बयान

रॉयल एडिलेड अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गौरव के दिमाग और गर्दन की नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उनकी हालत बेहद नाजुक है और वे अभी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं।

पुलिस का पक्ष

दूसरी ओर, साउथ ऑस्ट्रेलियन पुलिस कमिश्नर ग्रांट स्टीवंस ने कहा है कि पुलिस के बॉडीकैम फुटेज से पता चलता है कि अधिकारी केवल अपना कर्तव्य निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि गौरव ने नशे की हालत में अपनी पत्नी से बहस की, जिसे पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला समझा।

कार्यवाहक सहायक आयुक्त जॉन डीकैंडिया ने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस के खिलाफ कोई बड़ी गलती नहीं मिली है, लेकिन पूरे मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पहलुओं की गहराई से समीक्षा की जाएगी।


गौरव कुंडी कौन हैं?

गौरव कुंडी दो बच्चों के पिता हैं और यह घटना उनके परिवार के लिए बड़ा सदमा है। उनके परिवार और समर्थक इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

“क्या आप भी एक ताकतवर मर्द की तरह अपना स्टैमिना और आंतरिक क्षमता बढ़ा कर दमदार प्रदर्शन करना चाहते है? अगर हाँ तोह आगे पढ़े।