Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

कहां रहती हैं विराट कोहली की मां? चकाचौंध से दूर सादा जीवन बिताती हैं सरोज कोहली

 

कहां रहती हैं विराट कोहली की मां? चकाचौंध से दूर सादा जीवन बिताती हैं सरोज कोहली Photograph: (X) मॉडर्न डे क्रिकेट में विराट कोहली सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं. 

विराट कोहली अपनी मां का जिक्र ज्यादा नहीं करते. वह चकाचौंध से दूर रहती हैं. अक्सर फैंस के मन में ये जिज्ञासा रहती है, कि इतने बड़े क्रिकेटर की मां कहां रहती हैं.

मॉडर्न डे क्रिकेट में विराट कोहली सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मैट में अपनी बादशाहत कायम की. इसके अलावा कोहली पांच आईसीसी टूर्नामेंट जीत चुके हैं. इसके अलावा कोहली पूरी दुनिया में एक फिटनेस आइकन के रूप में जाने जाते हैं.

36 वर्षीय खिलाड़ी स्टाइल को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू इस समय दुनिया के किसी भी क्रिकेटर से ज्यादा है. इतने बड़े खिलाड़ी की मां बेहद सादगी भरा जीवन व्यतीत करती हैं.  

कहां रहती हैं कोहली की मां?
विराट कोहली की मां सरोज कोहली कभी भी सुर्खियों में नहीं रहतीं. वह चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं. भारतीय क्रिकेटर भी अपनी मां का ज्यादा जिक्र नहीं करते हैं. कोहली की मां दिल्ली में स्थित अपने पुराने घर में ही रहती हैं. उनके दोनों बेटे विराट और विकास कोहली अपनी मां से अलग रहते हैं. हालांकि दोनों को जब भी समय मिलता है, अपनी मां से मिलने पहुंच जाते हैं.

अक्सर सरोज कोहली की अपने बेटों के परिवार के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इन दोनों के अलावा उनकी एक बेटी भी है. उनका नाम भावना कोहली ढिंगरा है. दिल्ली के अलावा विराट का गुरुग्राम में स्थित डीएलएफ फेज-1 में और मुंबई के ओमकार टॉवर में भी आलीशान घर है. 

अनुष्का के साथ लंदन शिफ्ट होंगे?

पिछले दिनों विराट कोहली को लेकर ऐसी खबरें आईं कि वह अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट होने की तैयारी में हैं. गौरतलब है कि वो जब कोई मैच नहीं खेल रहे होते हैं, तो अपना अधिकतर समय लंदन में व्यतीत करते हैं.


विराट की एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में अगर वह लंदन शिफ्ट हो जाएं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.  


कितनी है विराट की ब्रांड वैल्यू?

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू इस समय दुनिया के किसी भी क्रिकेटर की तुलना में सबसे ज्यादा है. जून, 2024 में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के क्रिकेटर की ब्रांड वैल्यू तकरीबन 1960 करोड़ है. 

Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश