Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, स्टूडेंट्स के सामने कबूला शादी का राज

 

May 27, 2025 - 01:07 PM

देश के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर फैसल सान उर्फ खान सर ने एक लाइव क्लास के दौरान अपने छात्रों को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गुपचप शादी कर ली है। खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के बीच शादी करने की बात कही और साथ ही छह जून को रिसेप्शन पार्टी देने का भी वादा किया।


शादी का खुलासा लाइव क्लास में किया

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर ने सोमवार रात अपनी लाइव क्लास में छात्रों से कहा कि उन्होंने अब तक अपनी शादी की बात नहीं बताई थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी की तारीख पहले से तय थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के कारण उन्होंने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है, इसलिए उन्होंने इस तनाव के माहौल में शादी के निमंत्रण भी नहीं भेजे।


दुल्हन का नाम और रिसेप्शन की तारीख

खान सर की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी दुल्हन का नाम एएस खान बताया गया है। खान सर ने बताया कि वे दो जून को पटना में एक पार्टी देंगे और छह जून को छात्रों के लिए अलग से भोज का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शादी का सबसे पहला खुलासा अपने छात्रों को ही किया है क्योंकि उनका अस्तित्व (वजूद) उनके छात्रों से ही है।


छात्रों के लिए खास आयोजन

खान सर ने अपने छात्रों को शादी की पार्टी देने का वादा किया है और बताया कि यह भोज छह जून के आसपास होगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस खबर को लेकर उत्साहित हैं।

खान सर ने गुपचप शादी कर ली है और लाइव क्लास में इसका खुलासा किया। उनकी दुल्हन का नाम एएस खान है और वे जून में पटना में रिसेप्शन पार्टी देंगे। छात्रों को खास भोज का भी इंतजाम किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश