Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

स्ट्रोक का खतरा तीन गुना बढ़ाती हैं गर्भनिरोधक गोलियां, स्टडी में सामने आई ये चौंकाने वाली बात

 

आजकल कई महिलाएं अनचाही गर्भधारण को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। इनमें से एक प्रमुख है Combined Oral Contraceptive Pills (COC)। हाल ही में एक सम्मेलन में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं ये गोलियां लेती हैं, उनमें इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा तीन गुना तक बढ़ सकता है। यहां ‘ओरल’ का मतलब होता है मुंह से लेना। ये गोलियां मुंह के जरिए ली जाती हैं।

सम्मेलन में हुई बड़ी जानकारी

20 मई को फिनलैंड के हेलसिंकी में European Stroke Organisation के सम्मेलन में इस बात का दावा किया गया कि जो महिलाएं ये गोलियां लेती हैं, उनके दिमाग में ब्लड फ्लो रुक जाता है। इससे उनके स्ट्रोक का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है।

गोलियों में क्या होता है?

इन गोलियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोजन नामक हार्मोन होते हैं जो महिलाओं को गर्भधारण से रोकते हैं। लेकिन इन हार्मोन के कारण ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है जो स्ट्रोक का कारण बनती है।

किन महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा?
जिन महिलाओं को माइग्रेन की समस्या है। जिनका ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है। जिनमें ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी है। जिनकी फैमिली हिस्ट्री में स्ट्रोक या दिल की बीमारी रही हो। डॉक्टर भी इन गोलियों का इस्तेमाल सोच-समझकर ही करने की सलाह देते हैं। ये खतरा केवल हार्मोन की वजह से नहीं होता, बल्कि जेनेटिक्स और आपकी दिनचर्या का भी इस पर बड़ा असर होता है। सम्मेलन में कहा गया कि जिन महिलाओं को इस्केमिक स्ट्रोक का परिवार में इतिहास रहा है, उन्हें इन गोलियों का सेवन करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।
इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा तीन गुना तक
COC का ज्यादा सेवन करने से इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा 1.6 से लेकर 3 गुना तक बढ़ जाता है। जिन महिलाओं को स्मोकिंग की आदत है, उनमें भी यह खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या स्ट्रोक का इतिहास इन महिलाओं के लिए खतरे को और बढ़ा देता है।
डॉक्टर से सलाह लेना क्यों जरूरी है?
दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग कर रही हैं। खासकर एस्ट्रोजन वाली गोलियां महिलाओं के कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डालती हैं। इसलिए किसी भी गर्भनिरोधक गोली को लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत जरूरी है।

गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं के लिए गर्भधारण से बचाव का एक प्रभावी तरीका हैं, लेकिन इनके कुछ गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए, खासकर उन महिलाओं को जिन्हें हार्ट, ब्लड प्रेशर या स्ट्रोक जैसी बीमारियां या परिवार में इनका इतिहास हो। सही जानकारी और सावधानी से ही इन गोलियों का सुरक्षित उपयोग संभव है।

Comments

Popular posts from this blog

“क्या आप भी एक ताकतवर मर्द की तरह अपना स्टैमिना और आंतरिक क्षमता बढ़ा कर दमदार प्रदर्शन करना चाहते है? अगर हाँ तोह आगे पढ़े।