Free में देखें India vs England सीरीज! Jio का दे रहा शानदार ऑफर, अभी चेक कर लें

Image
  07-Jun-2025 Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान ऑफर करता है. कंपनी स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी प्लान देती है. इन प्लान से 20 जून 2025 से शुरू होने वाली India vs England टेस्ट सीरीज को स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में टोटल पांच टेस्ट मैच होंगे.सारे मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. Reliance Jio के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिनके साथ यूजर्स को डायरेक्टली JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, Jio Unlimited 2025 ऑफर भी है, जिसके तहत कंपनी JioHotstar Mobile प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दे रही है. JioHotstar के साथ आने वाले प्लान्स Reliance Jio के तीन डेडिकेटेड प्लान्स हैं जो JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें ₹949, ₹100 और ₹195 के प्लान्स शामिल हैं,. इनमें से दो डेटा वाउचर्स हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 है. तीसरा ₹949 का प्लान है, जो 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को भारत के सभी टेलिकॉम सर्कल्स में JioHotstar Mobile फ्री मिलता है.₹100 डेटा वाउचर: 90 दिनों की वैलिडिटी, ...

POCO F7 ग्लोबल लॉन्च जून के तीसरे हफ्ते में, भारत में भी मिलेगा 7550mAh बैटरी वाला फोन

 

Xiaomi अपनी POCO F7 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल POCO F7 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारा था, लेकिन बेस मॉडल के लिए फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है।


POCO F7 का ग्लोबल लॉन्च जून के तीसरे हफ्ते में होगा। कंपनी 17 या 19 जून को इस फोन को पेश कर सकती है। खास बात यह है कि भारत में भी इसी दिन लॉन्च होने की संभावना है।


Tipster Yogesh Brar के अनुसार, POCO F7 के टीज़र इस हफ्ते ड्रॉप हो सकते हैं। फोन में कुछ last-minute optimizations की वजह से लॉन्च में देरी हुई थी।

मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

POCO F7 में 6.83-इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में मेटल आउटर फ्रेम होगा जो प्रीमियम लुक देगा।


परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल होगा जो 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 20MP फ्रंट कैमरा और रियर में 50MP + 8MP ड्यूल कैमरा मिलेगा।

बैटरी में बड़ा अंतर

सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारतीय वेरिएंट में 7,550mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी जबकि ग्लोबल वेरिएंट में 6,550mAh बैटरी होगी। दोनों मॉडल्स में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।


अन्य फीचर्स और एवेलेबिलिटी

फोन Android 15-based HyperOS 2.0 के साथ आएगा। इसमें IR blaster, IP68/IP69 रेटिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल होंगे।


POCO F7 मूल रूप से Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। फोन को इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, अमेरिका, भारत और यूरोप में लॉन्च करने के लिए सभी जरूरी सर्टिफिकेशन मिल गए हैं।


POCO F7 की कीमत POCO F7 Pro से 10-15% कम होने की उम्मीद है। यह POCO F7 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा जो बजट-कॉन्शियस यूज़र्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

परमाणु ब्लैकमेल से लेकर आतंकवाद तक, जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए तीन संदेश